रक्तदान से लेकर दीप प्रज्वलन तक, पलामू में सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच फल वितरण और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

मेदिनीनगर I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत पलामू सांसद विष्णु दयाल राम विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल हुए। अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा की ओर से इस अभियान को सेवा, समर्पण और मानवता से जुड़े कार्यक्रमों के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मेदिनीनगर स्थित आईएमए हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में सांसद विष्णु दयाल राम शामिल हुए। शिविर में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। सांसद ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके बाद सांसद ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने लाभार्थियों के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। शाम को कोयल रिवर फ्रंट स्थित गंगा आरती घाट पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, मरीजों की सेवा और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर सहयोग करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत करता है।

प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कार्यकर्ताओं और आमजनों से जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान तथा समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने भी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में प्रेम सिंह, प्रफुल्ल सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, विपिन बिहारी सिंह, ईश्वरी पाण्डेय, श्रवण गुप्ता, रूपा सिंह, शिव कुमार मिश्रा, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, सांसद प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिंह, भोला पाण्डेय, सुनील तिवारी, पंकज तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल गुप्ता, अजय सिंह, मंजू गुप्ता, ज्योति कुमारी, किरण अग्रवाल, सुनीता सिंह, संजय कुमार, बिट्टू सिंह, दिलीप तिवारी, पिंकू सिंह, दीपक तिवारी, अलख दुबे और कौशल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

वहीं सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुपरीटेंडेंट जितेंद्र सिंह, मेडिकल स्टाफ रंजीत कुमार, अजय कुमार, तनवीर आलम, फिजा फिरदिन और शबाना परवीन भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में डॉक्टर विपुल गुप्ता, सुधांशु शेखर, डॉ. अमित कुमार, विश्वजीत पाठक, सुजीत कुमार दुबे, देवानाथ कुमार समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत रक्तदान, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *