लोयाबाद कोलियरी में ड्यूटी चार्ट से छेड़छाड़ का आरोप, जांच की मांग

लोयाबाद कोलियरी के एसआई कर्मी लालचंद चौहान ने ड्यूटी चार्ट में नाम बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रबंधन से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

मनीष सिन्हा 

लोयाबाद : लोयाबाद कोलियरी में रविवार की ड्यूटी को लेकर ड्यूटी चार्ट में कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसआई कर्मी लालचंद चौहान ने कोलियरी प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रबंधक को दिए आवेदन में लालचंद चौहान ने बताया कि उन्हें 13 सितंबर 2026 को रविवार की ड्यूटी सौंपी गई थी। उनका आरोप है कि संजय पासवान ने ड्यूटी चार्ट में उनके नाम पर व्हाइटनर लगाकर वहां अपना नाम अंकित कर लिया। चौहान ने इसे प्रबंधकीय आदेश की कथित अवहेलना और पद के दुरुपयोग से जुड़ा मामला बताया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ड्यूटी चार्ट में इस तरह किसी कर्मचारी का नाम हटाकर दूसरे का नाम दर्ज करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना जरूरी है। उनका कहना है कि यदि इस तरह के मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में कोई भी कर्मी ड्यूटी संबंधी आदेश में मनमाने तरीके से बदलाव कर सकता है। इससे विभागीय व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

लालचंद चौहान ने प्रबंधन से पूरे मामले की जांच कराने और जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए जाने की बात कही है।

आवेदन की प्रतिलिपि परियोजना पदाधिकारी, लोयाबाद कोलियरी और महाप्रबंधक, सिजुआ एरिया-V को भी दी गई है। अब मामले में प्रबंधन की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *