धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग, 536 यात्री पकड़े गए

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 536 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 4,30,210 रुपये जुर्माना वसूला गया।

मनीष सिन्हा 

धनबाद: धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चले इस अभियान में रेलवे की विभिन्न जांच टीमों ने स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की।

अभियान के दौरान कुल 536 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले यात्री तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। पकड़े गए यात्रियों से कुल 4,30,210 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

टिकट जांच के दौरान रेलवे की टीमों ने यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी। साथ ही यात्रियों को टिकट के अनुरूप निर्धारित श्रेणी में ही सफर करने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ भी देखने को मिली। धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच का यह अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें। यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि उनके पास जिस श्रेणी का टिकट है, उसी श्रेणी में यात्रा करें। रेलवे ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और बिना टिकट या अनियमित तरीके से यात्रा करने से बचने का अनुरोध किया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.