अब्दुल बारीक
रांची : SIR से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर 7 सितंबर 2026 को मेन रोड, रांची स्थित अंजुमन प्लाजा परिसर में केंद्रीय SIR समाधान कमिटी के तत्वावधान में प्रमुख प्रतिनिधियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनाब मुमताज अहमद खान ने की।
बैठक में रांची के विभिन्न एदारों, अधिवक्ताओं, तंजीमों, पंचायतों के प्रमुख प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने SIR के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं से बैठक में मौजूद लोगों को अवगत कराया और अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्रीय SIR समाधान कमिटी आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए SIR से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इसके लिए एक टीम गठित कर व्यवस्थित तरीके से काम करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय SIR समाधान कमिटी के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन 8 सितंबर 2026, मंगलवार को शाम 6:30 बजे अंजुमन प्लाजा, रांची में किया जाएगा। कार्यालय के माध्यम से SIR से संबंधित समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
बैठक में मो. अबरार एवं मो. फैजी (सदस्य, वक्फ बोर्ड झारखंड), मुफ्ती तलहा नदवी (मज्लिस-ए-उलेमा, झारखंड), मो. इसलाम (अध्यक्ष, जमीअतुल हवारीन झारखंड), मो. इस्लाम इदरीसी (इदरीसिया पंचायत), मो. नसीम गद्दी पप्पू (वार्ड पार्षद 43), मो. रिजवान (84 मोमिन पंचायत), मो. मेराज गद्दी (गद्दी पंचायत), एस. अली (आमया संगठन), नदीम खान (लहू बोलेगा), मो. तनवीर (फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसायटी), वहाब दानिश (सामाजिक कार्यकर्ता), मो. जावेद (मिल्लत पंचायत), अकबर नूरी (सामाजिक कार्यकर्ता), मो. महफूज़ आलम (मुस्लिम यूथ फ्रंट) और अशफाक बब्लू (सामाजिक कार्यकर्ता) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा अधिवक्ताओं में गुफरान खान, सुल्तान खान, आरिफ इमाम, शाहिद हुसैन, मो. इमाम, मोइन खान, मो. अफरोज, मो. फैयाज, मो. खुर्शीद और मो. इमरान सहित अनेक गणमान्य लोग बैठक में शामिल हुए।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने SIR से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए आम लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और समाधान की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने पर जोर दिया।




