विलियम जैकब
गिरिडीह : ऑल इंडिया फेयर प्राइस फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में फेडरेशन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल और महासचिव किशोर सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों एवं नगर क्षेत्र से आए पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
इस अवसर पर गिरिडीह प्रखंड से दीपक पांडेय, सुबोध कुमार, श्याम नंदन एवं दिगंबर सिंह, डुमरी से नारायण मंडल एवं अखिलेश राणा तथा गिरिडीह नगर से गोपाल साहू उपस्थित रहे। वहीं सरिया से पंकज रजक, मनोज मंडल एवं सुरेश दास ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।




