कोडरमा घाटी में ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

ललकी मोड़ की ढलान पर अचानक अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक-खलासी ने कूदकर जान बचाई; सड़क पर बिखरे बोरे हटाने के बाद यातायात सामान्य हुआ।

कोडरमा । कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी स्थित ललकी मोड़ के समीप सोमवार को मुर्गियों का दाना लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा घाटी की ढलान पर हुआ। दुर्घटना में चालक और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों के सुरक्षित बच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक पर मुर्गियों का दाना लदा था और चालक के मुताबिक वह असम से सामान लेकर बिहार जा रहा था। घाटी में ढलान के दौरान अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के दौरान चालक और खलासी ने समय रहते ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ट्रक के पलटने से उसमें लदे मुर्गी दाने के बोरे सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।

सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पीसीआर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर बिखरे मुर्गी दाने के बोरों को हटाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *