विलियम जैकब
गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से झारखंड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 2 दिन के राजकीय शोक के तहत कल बंद रहेंगे सरकारी विभाग।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री के निधन को बेहद पीड़ादायक बताते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
हेमन्त सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार के निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य और समाज के लिए दिवंगत सुदिव्य कुमार द्वारा किए गए योगदान और उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन और दुख की घड़ी में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।
इस मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।




