गिरिडीह में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन की नजर, SDO ने किया निरीक्षण

डीसी के निर्देश पर SDO धीरेंद्र कुमार ने गिरिडीह के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर पंजीकरण, सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

विलियम जैकब

गिरिडीह : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह धीरेंद्र कुमार ने शहर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों में निर्धारित नियमों और मानकों के अनुपालन के साथ विद्यार्थियों को मिल रही शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में Akash Institute, Physics Wallah (Vidyapith), Saddam Physics Classes, Nagendra Physics Classes, Mantu Mathematics, Shiraj Chemistry Classes, Litalecture Point और Xam Point समेत विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इसके अलावा कक्षाओं की व्यवस्था, अध्ययन-अध्यापन की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक मानकों का भी जायजा लिया गया। संस्थान संचालकों से आवश्यक जानकारी लेते हुए मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी कोचिंग संस्थान संचालकों को निर्देश दिया कि संस्थानों का संचालन झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम, 2025 और इसके तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने संस्थान संचालकों से सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने को भी कहा। SDO ने स्पष्ट किया कि कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अनुशासित, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित से जुड़े निर्धारित मानकों की अनदेखी या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *