खलारी : मैक्लुस्कीगंज थाना कांड संख्या 19/2025 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त अनिल उरांव को मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में रांची भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल उरांव, पिता रामचंद्र उरांव, निवासी ग्राम चट्टी नदी, थाना मैक्लुस्कीगंज, जिला रांची के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई के बाद फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों में भी हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून से बचकर फरार रहने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस द्वारा लंबित मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: राशीद अंसारी



