डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मनीष सिंह महुआडांड़ : नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जामटोली गांव में आपसी विवाद के दौरान एक पति द्वारा अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई किए जाने के बाद उसकी मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान किरण देवी 38 वर्ष के रूप में

मनीष सिंह

महुआडांड़ : नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जामटोली गांव में आपसी विवाद के दौरान एक पति द्वारा अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई किए जाने के बाद उसकी मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान किरण देवी 38 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति शंकर बड़ाइक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, शंकर बड़ाइक शराब का अत्यधिक सेवन करता था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि घटना के दिन किरण देवी स्थानीय सुदामा के होटल में काम करने के बाद शाम को घर लौटी थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शंकर ने कथित रूप से डंडे से किरण देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया गया कि घायल अवस्था में किरण रातभर घर में पड़ी रही। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना नेतरहाट थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजन अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया की त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शंकर बड़ाइक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शंकर बड़ाइक की दो शादियां हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *