बागबेड़ा ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर I बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी की बंद दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए

जमशेदपुर I बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी की बंद दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात, वजन करने वाली दो मशीन, एक मोबाइल फोन और दुकान का शटर तोड़ने में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी की बंद दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान से करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और वजन करने वाली मशीन लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना संकलन और तकनीकी शाखा की मदद से लगातार जांच की। संदिग्धों की पहचान होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट (38 वर्ष), पिता स्व. नवीन चंद्र मुंडा, निवासी गाराबासा, डीप बोरिंग के पास, बागबेड़ा थाना क्षेत्र और श्रीमंतो गोप उर्फ सुमंतो (55 वर्ष), पिता स्व. गोविंदो गोप, स्थायी निवासी हल्दीपोखर मोईरापाड़ा, थाना कोवाली, वर्तमान निवासी क्वार्टर नंबर 340/01, गाराबासा, गुदरी मार्केट, बागबेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में 36 चांदी के लॉकेट, 134 अंगूठियां, 6 मंगलसूत्र, 11 पान पत्ते, 9 पायल, 15 मोती की माला, 3 चांदी की चेन, 13 राखियां और 2 चांदी के सिक्के शामिल हैं। इसके अलावा एक बाजूबंद, 4 जोड़ी कान के टॉप्स, 4 चांदी की गदा, एक चांदी की कान्हा बांसुरी, लक्ष्मी-गणेश की 6 चांदी की मूर्तियां, 4 चांदी के शंखा-पोला, 2 जोड़ी चांदी के कड़े तथा घुंघरू समेत चांदी के टूटे हुए हिस्से कुल 56 पीस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने चोरी के जेवरात के अलावा वजन करने वाली दो मशीन, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, एक बड़ा बोल्ट कटर और एक लोहे का सब्बल भी बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि दुकान के शटर का ताला तोड़ने के लिए बोल्ट कटर और सब्बल का इस्तेमाल किया गया था।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी की इस वारदात में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। इसके साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और चोरी के सामान को खपाने वाले संभावित लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *