पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया तीज

एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित   प्रतापगढ़। वामा सारथी के तत्वावधान में सई कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए तीज पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन

एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित

 

प्रतापगढ़। वामा सारथी के तत्वावधान में सई कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए तीज पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा ने किया। इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हाथों पर आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों को उकेरा और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट एवं आकर्षक मेहंदी कलाकृति बनाने वाली प्रतिभागी महिलाओं को मुख्य अतिथि अनुष्का शर्मा ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला बताया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं में खासा उत्साह और खुशी का माहौल रहा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को रचनात्मक गतिविधियों और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हुए आपसी सौहार्द एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *