रामगढ़ में विशेष राजस्व शिविर का दूसरा दिन, पंजी-II सुधार और ऑनलाइन लगान रसीद मामलों का हुआ निष्पादन

रामगढ़ । आमजनों की सुविधा एवं राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से जिले के सभी छह अंचलों में 19 से 21 तक आयोजित किए जा रहे विशेष राजस्व शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को पंजी-II (रजिस्टर-2) में सुधार एवं ऑनलाइन लगान

रामगढ़ । आमजनों की सुविधा एवं राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से जिले के सभी छह अंचलों में 19 से 21 तक आयोजित किए जा रहे विशेष राजस्व शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को पंजी-II (रजिस्टर-2) में सुधार एवं ऑनलाइन लगान रसीद अद्यतन से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रामगढ़ ऋतुराज के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष शिविर में अंचल कार्यालयों में आमजनों एवं रैयतों से प्राप्त राजस्व संबंधी मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की गई। संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों द्वारा राजस्व अभिलेखों का सत्यापन करते हुए नियमानुसार मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया।शिविर के दौरान पंजी-II में नाम, खाता, प्लॉट सहित अन्य विवरणों में सुधार तथा ऑनलाइन लगान रसीद से संबंधित मामलों को लिया गया। आमजनों की सुविधा के लिए शिविर में ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने हेतु प्रज्ञा केंद्र/ऑनलाइन काउंटर की व्यवस्था भी की गई। उपायुक्त श्री ऋतुराज ने विशेष राजस्व शिविर के सफल संचालन एवं आमजनों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने को लेकर सभी अंचलाधिकारियों को सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, अभिलेखों की शुद्धता एवं निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। विशेष राजस्व शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन 21 अगस्त 2026 को अन्य सभी राजस्व संबंधी मामलों एवं जन-शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी रैयतों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने राजस्व दस्तावेजों के साथ संबंधित अंचल कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *