महुआडांड़ में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ रैली

महुआडांड़ में संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।

महुआडांड़ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडांड़ के संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में निकली इस रैली में कैडेट्स हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की।

रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गुड़गुड़टोली पहुंची। इसके बाद कैडेट्स कार्मेल हॉस्पिटल के रास्ते से होते हुए दुर्गा बाड़ी मंदिर मोड़ पहुंचे और फिर वापस विद्यालय परिसर लौटे। पूरे मार्ग में कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।

एनसीसी कैडेट्स की इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *