भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ का 63वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

समस्तीपुर में अभिकर्ता संघ के 63वें स्थापना दिवस पर दीप प्रज्ज्वलन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, वक्ताओं ने संगठन की भूमिका पर विचार रखे।

संजय सिंह

समस्तीपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम की मुख्य शाखा स्थित अभिकर्ता कक्ष में भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ का 63वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्रबंधक नीरज शर्मा और संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।

सभा की अध्यक्षता आधार संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार झा ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव प्रमोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान राष्ट्रहित में दोनों महापुरुषों के योगदान और उनके आदर्शों को याद किया गया।

विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका और अभिकर्ताओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सदस्यों के बीच आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह, संगठन सचिव महेश्वर चौरसिया, सुरेंद्र पंडित, रामनाथ राय, कोषाध्यक्ष अंबुज कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार झा, रामबाबू राय, सुनीता झा, प्रियंका कुमारी, बैद्यनाथ पंडित, संतोष कुमार साह, मिथलेश राय, सुबोध दास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

निगरानी समिति के सदस्य अनिल कुमार राय और अमरकांत प्रसाद सिंह समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *