जमुआ में Sampoorna 2.0 का माइक्रो डायलॉग, SEL पर हुआ मंथन

जमुआ में Sampoorna 2.0 के माइक्रो डायलॉग में Social Emotional Learning, शिक्षक प्रशिक्षण, बाल संसद और PTM को लेकर रणनीति बनी।

विलियम जैकब

जमुआ : जमुआ प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र में Sampoorna 2.0 के तहत एक दिवसीय माइक्रो डायलॉग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संकुल संसाधन सेवियों (CRP), प्रखंड साधन सेवियों (BRP) समेत शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए।

कार्यक्रम में Sampoorna परियोजना के राज्य कन्वीनर वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में Social Emotional Learning (SEL) बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बच्चों में सामाजिक और भावनात्मक सीखने की प्रक्रिया को मजबूत नहीं किया गया, तो भविष्य में बच्चों और अभिभावकों के बीच दूरी बढ़ सकती है, जो समाज के लिए चुनौती बन सकती है।

उन्होंने बताया कि Sampoorna 2.1 के अनुभवों को आगे बढ़ाते हुए Sampoorna 2.0 के तहत विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत छह प्रमुख गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें शिक्षकों की क्षमता और प्रशिक्षण को मजबूत करना, शिक्षकों में मौजूद सामाजिक-भावनात्मक सीख को पठन-पाठन में शामिल करना, बाल संसद को सशक्त बनाना, PTM बैठकों को प्रभावी बनाना, समुदाय के साथ मिलकर काम करना तथा Social Emotional Learning से जुड़े लोगों को चैंपियन के रूप में प्रोत्साहित करना शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड समन्वयक रमेश कुमार कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और भावनात्मक सीख की शुरुआत स्वयं से करनी जरूरी है। इसके लिए अपने मजबूत पक्षों को पहचानने, सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और नकारात्मकता को कम करने पर ध्यान देना चाहिए। इससे सही और गलत के बीच निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी और सकारात्मक समाज के निर्माण में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि Social Emotional Learning सभी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने में सहयोग करती है। आने वाले समय में इस क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार करने और क्षमता निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

कार्यक्रम में परियोजना के उद्देश्यों, Sampoorna 2.0 के पिछले अनुभवों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि इस तरह की गतिविधियां संकुल और प्रखंड संसाधन केंद्र स्तर पर मासिक रूप से आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों को सामाजिक एवं भावनात्मक सीख से जोड़ना और इसे बच्चों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार राय, एमडीएम ऑपरेटर बिट्टू कुमार यादव, तपेश कुमार वर्मा, सीआरपी अर्जुन वर्मा, जुनैद अंसारी, अमजद अंसारी, विकास कुमार, संयुक्त महापात्र एवं गांधी फेलो समेत अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *