चिरी गांव पहुंचा अंतरराष्ट्रीय दल, महिलाओं की सफलता ने जीता दिल

लोहरदगा । जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत चिरी गांव में आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित फूलो झानो आशीर्वाद अभियान (PJAA) की सफलता का जायजा लेने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। अमेरिका स्थित लाइवलीहुड इम्पैक्ट फंड (LIF) की प्रतिनिधि सुश्री सामंथा कार्टर और सुश्री

लोहरदगा । जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत चिरी गांव में आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित फूलो झानो आशीर्वाद अभियान (PJAA) की सफलता का जायजा लेने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। अमेरिका स्थित लाइवलीहुड इम्पैक्ट फंड (LIF) की प्रतिनिधि सुश्री सामंथा कार्टर और सुश्री क्रिस्टीना मेंडोजा मोरा ने गांव का दौरा कर पीजेएए से जुड़ी लाभुक महिलाओं से संवाद किया और उनके जीवन में आए बदलावों को करीब से देखा।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान द/नज (The/Nudge) और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के प्रतिनिधि श्री श्रीकांत, श्री संजय, श्री उदित और अमिताभ जी समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गांव में आयोजित पीजेएए लाभुक दीदियों की लघु समूह बैठक में हिस्सा लिया। बैठक का संचालन नवजीवन सखी (NJS) ने किया।

बैठक में महिलाओं ने देशी शराब के निर्माण और बिक्री जैसे पारंपरिक व्यवसाय को छोड़कर सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका अपनाने की अपनी यात्रा साझा की। नारी जागृति साथियों ने प्रतिनिधिमंडल को पीजेएए के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। इसमें लाभुकों की पहचान, बेसलाइन सर्वेक्षण, आजीविका योजना (LHP) तैयार करना, ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना, सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा पीजेएए मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए निगरानी और अभिलेख संधारण की प्रक्रिया शामिल रही।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने लाभुक महिलाओं के घरों और उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का भी जायजा लिया। लाभुक सरस्वती कुमारी ने बताया कि उन्हें पीजेएए के तहत 20 हजार रुपये का ब्याज मुक्त ऋण मिला था। इस राशि से उन्होंने गांव में नाश्ता दुकान शुरू की। आज यह दुकान उनके परिवार की नियमित आय का जरिया बन गई है। उन्होंने बताया कि कारोबार शुरू होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया और उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव हुआ है।

वहीं, बबीता देवी ने बताया कि पीजेएए के तहत मिले 25 हजार रुपये के ब्याज मुक्त ऋण से उन्होंने गांव में किराना दुकान खोली। दुकान से होने वाली आमदनी से वे परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं और धीरे-धीरे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। दोनों महिलाओं ने अपने उद्यम से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि पीजेएए ने उन्हें नई पहचान देने के साथ आत्मविश्वास और सम्मानजनक आजीविका का अवसर दिया है।

महिलाओं की प्रगति और आत्मनिर्भरता देखकर प्रतिनिधिमंडल ने उनकी सराहना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि पीजेएए केवल रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में स्थायी बदलाव ला रहा है। चिरी गांव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, सामुदायिक नेतृत्व और आजीविका मॉडल को देखकर प्रतिनिधिमंडल ने इसे ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उदाहरण बताया।

मौके पर कुडू प्रखंड के JSLPS कर्मी BPO व्यास यादव, TSO विवेक कुमार गौतम, CC अरुण कुमार महतो, यदु राम, मकबूल, FTC बिशेश्वर सिंह, सुग्रीव साव, The Nudge के जिला लीड गौरव, ब्लॉक लीड मेघा समेत नवजीवन सखी कैडर और लाभुक दीदियां मौजूद रहीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *