घर गिरने से बेघर हुई विधवा के घर पहुंचे धीरज ओझा, दी आर्थिक मदद

पंडितपुर निवासी रिंकी मिश्रा का घर गिरने के बाद निवर्तमान विधायक धीरज ओझा ने परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

प्रतापगढ़: रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पंडितपुर (हरनाहपुर) निवासी रिंकी मिश्रा के घर पहुंचकर निवर्तमान विधायक अभय कुमार ओझा धीरज ने परिवार की स्थिति की जानकारी ली। कुछ दिन पहले घर गिरने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह वर्ष पहले पति के निधन के बाद रिंकी मिश्रा अकेले ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। अब घर गिर जाने के बाद परिवार के सामने रहने की व्यवस्था के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को लेकर भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

निवर्तमान विधायक धीरज ओझा ने परिवार की परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पुनर्वास समेत अन्य जरूरी मदद के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना ही वास्तविक जनसेवा है।

इस दौरान उन्होंने परिवार के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को इस संकट से उबरने की शक्ति मिले और उनके जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *