धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप में राजकमल और प्रीमिया ऋषिकेश चैंपियन

बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला गतका चैंपियनशिप में 11 स्कूलों और पांच क्लबों के 233 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मनीष सिन्हा

धनबाद : बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मेमको में धनबाद गतका संघ के तत्वावधान में धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 11 स्कूलों और पांच क्लबों से कुल 233 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

धनबाद गतका संघ के जिला सचिव रोहित प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने 55 अंकों के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं बालिका वर्ग में प्रीमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, टुंडी की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 42 अंक हासिल किए और बालिका वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

बिष्णु कुमार सिंह बने बेस्ट फाइटर

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के बिष्णु कुमार सिंह को धनबाद जिला का बेस्ट फाइटर अवार्ड प्रदान किया गया।

बालक और बालिका दोनों वर्गों में धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच उपविजेता रहा।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन गतका एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष केशव हारोदिया, सचिव विद्या और धनबाद गतका संघ के अध्यक्ष बसंत हेलीवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग प्रमुख संदीप कुमार और तीरंदाजी कोच नमिता टुडू विशेष रूप से मौजूद रहीं।

विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बालिका वर्ग — सिंगल सोटी/फरी सोटी/डेमो इवेंट:
साधना कुमारी, कोमल कुमारी, सर्वी प्रिया, शानवी, अवनी, राज लक्ष्मी, आशा, रिया कुमारी, आकांक्षा मुर्मू, साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी, देवरानी, रिया गुप्ता, अनुष्का, मिठी पाण्डे, मन्नत निगार, अंशिका वर्मा और अर्पणा कुमारी।

बालक वर्ग — सिंगल सोटी/फरी सोटी/डेमो इवेंट:
कुंज मल्लिक, अनुव कुमार, कृष्ण मोहंता, जुबेर आलम, आशीष, अविनाश, राजबीर, मुकुंद, रौनक साव, आयुष, बिष्णु कुमार सिंह, कृष्णा, वैभव सिंहा, अनमोल झा, साध्य कुमार, सौरभ, मयंक, शुभम, प्रशांत हेंब्रम, आर्गो बैनर्जी, आरव कुमार, कार्तिक, अनुपम, परमबीर, अर्पित और राज कुमार साहू।

रेफरी और टेबल अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

प्रतियोगिता में पप्पू कुमार ने चीफ रेफरी की भूमिका निभाई। रेफरी के रूप में आरती कुमारी, सोमनाथ चौहान, देव सरकार और आरती शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली।

टेबल ऑफिसियल के रूप में रितेश सिंह, रितिक राम, सुदीप चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, संजय रवानी और अभय कुमार ने योगदान दिया।

राज्य चैंपियनशिप में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी

जिला गतका चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। 22 और 23 अगस्त को सेन जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप में ये खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों से राज्य प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.