ठेठईटांगर : झारखंड के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खुशी में ठेठईटांगर मंडल में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विराज नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और लोगों के बीच लड्डू वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ब्रजमोहन राम को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्ति गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्रजमोहन राम अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना भी की गई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरजन प्रधान, नरेंद्र बड़ाईक, विशाल नायक, अमित बड़ाईक, प्रदीप बड़ाईक, कृष्णा नायक, सोनू कुमार, पंकज कुमार, विजय ठाकुर, मिथिलेश कुमार पांडेय, पवन केसरी, संतोष कुमार, राहुल कुमार, रविंद्र कुमार साहू और पंकज पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लड्डू वितरण के जरिए कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और ब्रजमोहन राम को नई संवैधानिक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




