सिंदरी में भाजपा की मासिक बैठक, तारा देवी का हुआ भव्य स्वागत, संगठन पर हुआ मंथन

भाजपा सिंदरी नगर की मासिक बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य तारा देवी का सम्मान किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

मनोज सिन्हा

धनबाद : भाजपा सिंदरी नगर की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति की सदस्य एवं सिंदरी की भाजपा नेत्री तारा देवी शामिल हुईं। प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत होने के बाद सिंदरी नगर इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती और तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर भी विस्तृत रणनीति बनाई गई। कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो, अरविंद खत्री, धनबाद ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संतलाल प्रामाणिक, धरणीधर मंडल, राघव तिवारी, रामदेव पांडेय, गार्गी सिंह, अनिमा सिंह, गणपति बाउरी सहित नगर इकाई के पदाधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.