धनबाद में बिजली संकट पर चैंबर की बड़ी बैठक, JBVNL ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

धनबाद के बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और JBVNL अधिकारियों की बैठक में बिजली आपूर्ति, जर्जर तार, ट्रांसफार्मर, स्मार्ट मीटर और लो-वोल्टेज की समस्याओं पर चर्चा हुई।

मनोज सिन्हा

धनबाद : बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और लगातार सामने आ रही समस्याओं को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद गोयल ने की, जबकि संचालन महासचिव लोकेश अग्रवाल ने किया। इसमें झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के महाप्रबंधक अशोक कुमार अपनी तकनीकी टीम के साथ शामिल हुए।

बैठक के दौरान चैंबर पदाधिकारियों ने विद्युत महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपते हुए बैंक मोड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में चैंबर के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने जर्जर बिजली तार, ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति, स्मार्ट मीटर, लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली बिजली कटौती जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। कई शिकायतें और आवेदन भी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए।

JBVNL की ओर से महाप्रबंधक अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता कामेश्वर ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार और कनीय अभियंता निहाल आलम ने समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि बैंक मोड़ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को जल्द सुधारने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महाप्रबंधक अशोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को चिन्हित समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक मोड़ धनबाद का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है और यहां बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक के बाद बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि विभाग के आश्वासन के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों को जल्द बिजली संकट से राहत मिलेगी। चैंबर पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल सभी नागरिकों और त्वरित पहल के लिए विद्युत विभाग की पूरी टीम का आभार भी व्यक्त किया।

बैठक में चैंबर की ओर से सुरेंद्र अरोड़ा, प्रभात सुरोलिया, संदीप मुखर्जी, सुदर्शन जोशी, विकास पटवारी, सुशील सांवरिया, कृष्णा खेतान, अमित जैन, नीरज अग्रवाल, संजय सरावगी, बलबीर सिंह राजपाल, बंटी चक्रवर्ती, दीपक लाडिया, मोहन अग्रवाल, सतपाल सिंह, प्रभात वर्मा, दीपक अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.