पवन साईं और कर्मवीर सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, तारा देवी ने दी बधाई

भाजपा ने पवन साईं और कर्मवीर सिंह को झारखंड और छत्तीसगढ़ में संगठन की नई जिम्मेदारी दी, जिस पर तारा देवी ने दोनों नेताओं को बधाई दी।

रतन कुमार अग्रवाल
सिंदरी (घनबाद) । छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साईं को झारखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती तारा देवी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

तारा देवी ने कहा कि पवन साईं का व्यापक संगठनात्मक अनुभव झारखंड में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक संगठन की शक्ति और सक्रियता को नई दिशा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक मजबूत होंगी।

इसी क्रम में झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर भी तारा देवी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि कर्मवीर सिंह के अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक कौशल का लाभ अब छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को मिलेगा। तारा देवी ने दोनों नेताओं के नए दायित्वों के सफल और यशस्वी कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *