वर्षों बाद खुली गिरिडीह ओपन कास्ट कोलियरी, लोकल सेल लोडिंग शुरू

वर्षों से बंद गिरिडीह ओपन कास्ट कोलियरी में लोकल सेल लोडिंग शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।

गिरिडीह : वर्षों से बंद पड़ी गिरिडीह ओपन कास्ट कोलियरी में सोमवार को एक बार फिर लोकल सेल लोडिंग का काम शुरू हो गया। सीसीएल महाप्रबंधक गिरीश राठौर, सीसीएल प्रबंधक गोपाल सिंह मीणा और ओपन कास्ट कोलियरी प्रबंधक प्रदीप कुमार वर्मा की मौजूदगी में झामुमो मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच लोडिंग कार्य का शुभारंभ कराया गया।

सीसीएल प्रबंधक गोपाल सिंह मीणा ने बताया कि कोलियरी के लंबे समय तक बंद रहने से सीसीएल को काफी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाओं, सीटीओ, टेंडर और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कोलियरी को दोबारा शुरू किया गया है।

कोलियरी के फिर से चालू होने की खबर से आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि खदान का संचालन शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और इससे आसपास की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

झारखंड मजदूर कोलियरी यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के अथक प्रयास से कोलियरी को दोबारा चालू कराया गया। उन्होंने दिवंगत गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रयासों को भी याद किया।

लोडिंग कार्य शुरू होने के दौरान यूनियन अध्यक्ष हरगोविंद साव, सचिव तेजलाल मंडल, देवचरण दास, अर्जुन रवानी, जानकी पांडे, लखन रवानी, जगत पासवान, सुखदेव दास, सोना राम टुडू, मंटू दास, मोहन दास, नंदलाल दास, जगदीश दास समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *