बीसीसीएल का 5 साल का मेगा रोडमैप, मुनाफे को नई उड़ान की उम्मीद

बीसीसीएल ने उत्पादन, डिस्पैच और वाशरियों के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए पांच साल का रोडमैप तैयार किया है, जिससे आय और मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है।

मनीष सिन्हा

धनबाद : बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी उत्पादन, डिस्पैच और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार बेहतर काम कर रही है। नई वाशरियों के संचालन और पुरानी इकाइयों के आधुनिकीकरण से आने वाले वर्षों में कोयले का बेहतर इस्तेमाल संभव होगा। इससे कंपनी की आय और मुनाफे में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

55वीं आम सभा के बाद सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल ने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना के अनुरूप अपनी दीर्घकालिक उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की योजना बनाई है। कंपनी का प्रयास है कि बढ़ती जरूरतों के मुताबिक उत्पादन को बेहतर तकनीक और मजबूत आधारभूत ढांचे के साथ आगे बढ़ाया जाए।

मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीसीसीएल ने अगले पांच वर्षों के लिए उत्पादन एवं विकास का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत मूनीडीह, पाथरडीह और मधुबन वाशरियों के उपयोग में आने वाले वर्षों में बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही इन इकाइयों का चरणबद्ध तरीके से नवीनीकरण भी किया जाएगा, ताकि कोयले के प्रसंस्करण और उपयोग की क्षमता को और बेहतर बनाया जा सके।

सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल का कोयला उच्च गुणवत्ता का है और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से इसकी क्षमता का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है। वाशरियों के आधुनिकीकरण और उत्पादन व्यवस्था में सुधार से कंपनी को परिचालन स्तर पर भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

कंपनी के पांच वर्षीय रोडमैप में उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मौजूदा संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है। प्रबंधन का मानना है कि नई और आधुनिक तकनीक को अपनाकर कोयले की उपयोगिता बढ़ाई जा सकती है, जिससे बीसीसीएल की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

सीएमडी के मुताबिक, आने वाले वर्षों में उत्पादन क्षमता के विस्तार, वाशरियों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम किया जाएगा। कंपनी की यह रणनीति दीर्घकालिक विकास और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *