चाय-संगोष्ठी में शायर नियाज़ हसन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

प्रतापगढ़ में चाय-संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के दौरान शायर नियाज़ हसन का जन्मदिन मनाया गया और कई लोगों को जन सेवा गौरव सम्मान दिया गया।

प्रतापगढ़ : गुरुवार को शायर नियाज़ हसन का जन्मदिन चाय-संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के सभासदों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर जन सेवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में सभासद प्रतिनिधि अमीरुल हक, इंजीनियर अनुज यादव, जफरुल हक, साजिद अली खान, मो. इमरान खान, मो. आज़ाद, आशीष पाल, डॉ. मो. शाहिद और संदीप यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक अखिल नारायण सिंह ‘अकेला’ ने शायर नियाज़ हसन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि अनिल प्रताप त्रिपाठी ने नियाज़ हसन को युवा पीढ़ी का जहीन शायर बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि साहित्य और शायरी के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार सरोज ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता एवं कवि प्रेम कुमार त्रिपाठी ‘प्रेम’ ने किया। आयोजन के दौरान अतिथियों और साहित्य से जुड़े लोगों के बीच आपसी संवाद भी हुआ।

समारोह के अंत में शायर नियाज़ हसन ने उपस्थित सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मिले स्नेह और सम्मान ने उन्हें आगे भी साहित्यिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *