बाढ़ू सेमर टोली मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक सवार की मौत

पिठोरिया थाना क्षेत्र में बाइक सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

अबु रेहान

 पिठोरिया : थाना क्षेत्र के कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर बाढ़ू सेमर टोली मोड़ के पास शनिवार शाम करीब चार बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या JH01FL7673 पर सवार दो युवक पिठोरिया से कांके की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेमर टोली मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सत्यदेव प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक रातू थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *