देवगढ़ पुल का पंख दीवार टूटने से बना बड़ा गड्डा , घट सकती है बड़ी घटना , 15 करोड़ की लागत से 2010 में हुआ था निर्माण , हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला को जोड़ती है पुल

हजारीबाग I बड़कागांव एवं पतरातू प्रखंड को जोड़ने वाली दामोदर नदी पर आंगों पंचायत अंतर्गत देवगढ़ गांव के समीप करोड़ों की लागत से पुल बना है। बड़कागांव से पतरातु की ओर जाने वाले प्रथम छोर पर नीचे बने विंग वॉल यानी पंख दीवार दोनों ओर

हजारीबाग I बड़कागांव एवं पतरातू प्रखंड को जोड़ने वाली दामोदर नदी पर आंगों पंचायत अंतर्गत देवगढ़ गांव के समीप करोड़ों की लागत से पुल बना है। बड़कागांव से पतरातु की ओर जाने वाले प्रथम छोर पर नीचे बने विंग वॉल यानी पंख दीवार दोनों ओर की भारी वर्षा और भीषण बाढ़ के कारण टूट गया है। जिससे पुल तक आने वाली सड़क एप्रोच रोड की मिट्टी बहने या खिसकने से बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है , जो किसी बड़े खतरे की दावत दे रही है। लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।और यदि आगे वर्षा हुई और बची हुई मिट्टी बह जाएगी,जिससे पूर्ण रूप से आवागमन बाधित हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रखंड, जिला मुख्यालय या राजधानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।फिलहाल लोग रिकक्स लेकर छोटी वाहन पार कर रहे हैं।पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया है इसलिए ग्रामीणों ने मांग किया है कि पुल के पंख का पुनः र्निर्माण किया जाए।तथा अप्रोच की मिट्टी को जल्द से जल्द भरा जाए। ताकि सुचारू रूप से आवागमन चालू हो सके।और कोई भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुल का निर्माण व लागत

जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि इस करोड़ों की लागत से बना दामोदर नदी पर बनाई गई इस बड़ी पुल का निर्माण 2009-10 लगभग 15 करोड़ की लागत से किया गया था।पंख दीवार को पुणः निर्माण एवं अप्रोच की मिट्टी भरने करने को लेकर मांग करने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी कालेश्वर गंझू , मुखिया नीलम मिंज, पंचायत समिति सदस्य संगीता कुमारी , वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी एवं सानिया देवी , रमन गंझू , टिकेंद्र गंझू , रमेश सिंह भोगता , महमूद खान , प्रतिनिधि महेंद्र मांझी , मुनेश्वर गंझू , रामजीत गंझू , प्रेम गंझू , रविंद्र गंझू , कृष्ण गंझू , जयनंदन गंझू , श्याम कुमार रंजन उर्फ श्यामठाकुर , महेश महतो , मनेजर गंझू , जागेश्वर गंझू , एतवा गंझू , अरविंद सिंह , तमिल गंझू , बिनोद खलखो, प्रेम गंझू , आकाश सिंह , समीम खान , शाहिद खान , जाहिद खान , सफीक अंसारी , मंतोक गंझू , बुधराम गंझू , शंकर गंझू , सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने मांग किया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *