आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत

  सुल्तानपुर। जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के भंडरा परशुरामपुर के पूरब पट्टी गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 52 वर्षीय किसान बजरंग सिंह की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पूरब पट्टी निवासी बजरंग

 

सुल्तानपुर। जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के भंडरा परशुरामपुर के पूरब पट्टी गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 52 वर्षीय किसान बजरंग सिंह की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पूरब पट्टी निवासी बजरंग सिंह पुत्र स्वर्गीय रामसिंह अपनी भैंस चराने गोमती नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर कुड़वार प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *