सावन की पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

लोक मंत्रा संवाददाता | धनबाद सावन माह की पहली सोमवारी पर धनबाद जिले के शिव मंदिरों और शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लग गईं। “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “जय शिव शंभू”

लोक मंत्रा संवाददाता | धनबाद

सावन माह की पहली सोमवारी पर धनबाद जिले के शिव मंदिरों और शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर लग गईं। “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “जय शिव शंभू” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री से विधि-विधान के साथ जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सावन की पहली सोमवारी को लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों को आकर्षक ढंग से फूलों और बेलपत्रों से सजाया गया था। सभी मंदिरों के पट सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद से दिनभर दर्शन और पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। कई श्रद्धालुओं ने पहली सोमवारी का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। स्वयंसेवकों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *