पाकुड़: 24 घंटे में नाबालिग लड़की बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

  लोक मंत्र संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण में शामिल

 

लोक मंत्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण में शामिल तीनों आरोपियों को पड़ोसी गोड्डा जिले से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम जमरी की एक नाबालिग लड़की को तीन अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर बैठाकर जबरन अपहरण कर लिया। आवेदक लट्टू मरांडी के बयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 59/2026, दिनांक 28 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 140(1)(3)(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर के नेतृत्व में विशेष एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित छापामारी के आधार पर नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया तथा तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिरालाल टुडू (उम्र 21 वर्ष), सुरेश हेम्ब्रम (उम्र 28 वर्ष) और राजेश मरांडी (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गोड्डा जिले के सुन्दरपहाड़ी और देवदाड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
छापामारी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी अनुप रोशन भेंगरा ने किया। टीम में अमड़ापाड़ा थाना और तकनीकी सेल पाकुड़ के 12 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की गहन जांच कर रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *