शमा को अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी

  पति ने दाव और छुरी से किया जानलेवा हमला, बेटी व देवरानी ने बचाई जान मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों के चलते एक महिला पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया

 

पति ने दाव और छुरी से किया जानलेवा हमला, बेटी व देवरानी ने बचाई जान

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंधों के चलते एक महिला पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रशीद नगर खता रोड निवासी शमा पत्नी असलम ने आरोप लगाया है कि उसके पति असलम का एक अन्य महिला शहजादी से कथित अवैध संबंध है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।
पीड़िता के अनुसार, 23 जुलाई की शाम करीब सात बजे असलम घर पर बोटी काटने वाला दाव और छुरी लेकर पहुंचा। आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से शमा के सिर पर दाव से वार किया तथा पैर में छुरी मार दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई।

घटना के दौरान शमा की 17 वर्षीय बेटी शाहना ने शोर मचाया, जिसके बाद देवरानी शहनाज मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर किसी तरह महिला की जान बचाई। आरोप है कि हमले के बाद असलम शमा को मृत समझकर मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए और पैर का उपचार किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शुरुआत में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश भी जारी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *