अनिरुद्ध उपाध्याय के पिता के श्राद्ध में पहुंचे पूर्व विधायक अंसारी

झामुमो नेता अनिरुद्ध उपाध्याय के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई।

विलियम जैकब

गांवा : झामुमो नेता अनिरुद्ध उपाध्याय के पिता के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति मिले, यही उनकी कामना है।

श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

मौके पर गांवा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शुभम भानु, सोनू कुमार, प्रदीप सिंह, विनय सिन्हा, वासदेव यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *