मनीष सिन्हा
गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
राज सिन्हा ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को बेहद दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में परिवार को अपार दुःख सहने की शक्ति मिले।
श्रद्धांजलि देने के दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
मौके पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज सिन्हा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।




