अवैध शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग का छापा, 40 लीटर शराब जब्त

हजारीबाग I जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बरही अंचल के पदमा थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी कर तीन अवैध चुलाई

हजारीबाग I जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बरही अंचल के पदमा थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी कर तीन अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में टीम ने दरजीचक जुहू, कुटीपिसी और पिंडारपुर में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान इन स्थानों पर अवैध तरीके से संचालित शराब की भट्ठियां मिलीं, जिन्हें टीम ने मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया।

कार्रवाई के दौरान करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब तैयार करने के लिए रखे गए करीब 3400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को भी घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *