खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में कुजू में कांग्रेस की आक्रोश रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

  कुजू। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज विधेयक-2026 के विरोध में मांडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को कुजू में विरोध प्रदर्शन और आक्रोश रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, रामगढ़

 

कुजू। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज विधेयक-2026 के विरोध में मांडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को कुजू में विरोध प्रदर्शन और आक्रोश रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा तथा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सीसीएल रीजनल सचिव कुमार महेश सिंह ने किया।

रैली कुजू स्थित बैंक ऑफ इंडिया से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित विधेयक का विरोध किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में विरोध का माहौल बना रहा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खान एवं खनिज से संबंधित कानून में किए जा रहे बदलाव का झारखंड पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां की प्राकृतिक संपदा पर राज्य की जनता का अधिकार है। केंद्र सरकार के फैसले से झारखंड के हित प्रभावित होंगे, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिसका असर राज्यों और आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खान-खनिज कानून के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को किसी भी कीमत पर राज्य के हितों के विरुद्ध इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र सरकार को झारखंड के हितों और खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।

रैली में रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा, सहाजादा अनवर, सीपी संतन, जिला सचिव मिथिलेश मेहता, धर्मराज, राजद जिला अध्यक्ष गुलजार अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.