प्रतापगढ़ : रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मंडल देल्हूपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
‘हर घर तिरंगा’ जनभागीदारी का अभियान बना: धीरज ओझा
निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का जनआंदोलन बन चुका है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव से जुड़े इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रवासी रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, जिला मंत्री अनिल अंगद मौर्य, मंडल अध्यक्ष देल्हूपुर लव सिंह गहलौत समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।




