रामगढ़ पटेल चौक के पास सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

रामगढ़। रामगढ़-रांची फोरलेन स्थित पटेल चौक के पास शनिवार दोपहर करीब दोपहर में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सड़क दुर्घटना की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक

रामगढ़। रामगढ़-रांची फोरलेन स्थित पटेल चौक के पास शनिवार दोपहर करीब दोपहर में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सड़क दुर्घटना की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक यामाहा मोटरसाइकिल (जेएच 24 क्यू 8577) से रामगढ़ शहर से रांची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही सिटी राइड बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के चक्रवाली गांव निवासी रियेस महतो, पिता रमेश महतो के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान मगनपुर गांव निवासी अमर कुमार के रूप में बताई जा रही है। दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त बताए जाते हैं। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सड़क दुर्घटना की सूचना जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों में मातम पसरा है और हर आंख नम है। अचानक दो युवकों की मौत की खबर ने परिवार और गांव के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर हुए इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर रामगढ़-रांची मार्ग पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *