सुलतानपुर में शिक्षक संघ की नई टीम गठित, कमलेश सिंह बने अध्यक्ष

सुलतानपुर के करौंदी कला ब्लॉक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नई इकाई गठित हुई, जिसमें कमलेश कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील पांडे गुट की जिला इकाई ने करौंदी कला ब्लॉक में नई कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन की बैठक में कमलेश कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह प्रतापगढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। शैलेन्द्र कुमार को ब्लॉक मंत्री, जबकि चंद्रमणि यादव को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा श्याम प्रकाश मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव प्रताप यादव को संयुक्त मंत्री, सुरेश राणा को प्रचार मंत्री और जुगनू शेख को संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

जिला मंत्री राहुल तिवारी राष्ट्रवादी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर किसी भी शिक्षक का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशिक पांडेय ने किया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक विजय प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, सनत सिंह, सुशांत मिश्रा, अनिल मौर्य, सूर्य प्रकाश मिश्रा, संदीप सिंह, प्रदीप नारायण झा, विवेक नारायण झा सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *