सुलतानपुर में मनाई जाएगी महाराज दक्ष प्रजापति जयंती, जुटेंगे कई राज्यों के प्रतिनिधि

सुलतानपुर में 9 अगस्त को महाराज दक्ष प्रजापति जयंती और सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

सुलतानपुर : महाराज भगवान दक्ष प्रजापति जयंती एवं डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्भार वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन 9 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अमेठी विधायक महराजी प्रजापति शामिल होंगी। आयोजन में गुजरात, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी को और मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र भार्गव और उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा के अध्यक्ष माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं।

आयोजकों ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *