अब्दुल बारीक
पिस्का नगड़ी : आम्या संगठन, नगड़ी की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जारी किए जा रहे SIR नोटिस में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तथा इसकी अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन की ओर से यह ज्ञापन अंचल अधिकारी, नगड़ी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजा जाएगा। कार्यक्रम में आम्या संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली के भी शामिल होने की बात कही गई है।
संगठन के अनुसार, ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे अंचल कार्यालय, रातु में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अंचल अधिकारी को औपचारिक सूचना भी भेज दी गई है।
आम्या संगठन का कहना है कि SIR नोटिस की प्रक्रिया के दौरान आम लोगों को कई तरह की तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने आशंका जताई है कि कम समय सीमा के कारण कई पात्र लोग निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को संगठन ने जनहित से जुड़ा मुद्दा बताया है।
ज्ञापन सौंपने के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते समय आम्या के केंद्रीय उपाध्यक्ष आमया हरीश आलम, रांची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी और नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सलमान साजिद मुख्य रूप से मौजूद थे।
संगठन की ओर से कहा गया है कि ज्ञापन के माध्यम से SIR प्रक्रिया से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने और पात्र लोगों को पर्याप्त समय उपलब्ध कराने की मांग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष रखी जाएगी।




