शिवहर में पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा ने किया पौधरोपण

शिवहर में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर पुष्पांजलि, संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।


संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

शिवहर : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने की, जबकि प्रदेश मंत्री डॉ. रागिनी रानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक राम कृपाल शर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी रानी, जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह और संयोजक राम कृपाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष डॉ. नूतन माला सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन बचपन से ही संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने कभी परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन ICS परीक्षा अच्छे रैंक से उत्तीर्ण करने के बावजूद अंग्रेजी शासन की नौकरी स्वीकार नहीं की और अपना जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी रानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जीवन में अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में समाज में विभाजन पैदा करने वाली गतिविधियों के बीच राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

डॉ. रागिनी रानी ने कार्यकर्ताओं से अफवाहों का मजबूती से मुकाबला करने और सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष एवं सह-संयोजक आदित्य कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, महामंत्री राजेश कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश, जिला मंत्री संजय कुमार गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, मनोज कुमार, बजरंगी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *