प्रतापगढ़ में समाजवादी व्यापार सभा की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

प्रतापगढ़ में समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।

प्रतापगढ़ : समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल ने की, जबकि जिला सचिव कश्मीर सिंह यादव ने संचालन की जिम्मेदारी संभाली।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर अपने विचार रखे।

इस दौरान व्यापार सभा के प्रमुख महासचिव कुलदीप जायसवाल, जिला सचिव राजनरायन गुप्ता, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राम लोचन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, सचिन यादव, प्रदीप कुमार यादव, आफताब काजी और शिवराम सोनी मौजूद रहे।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर पटेल, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव फौजी, राजेश यादव, रामनाथ, उदयवीर यादव, भूपेंद्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार सरोज, दीपांशु जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों के बीच सक्रियता बढ़ाने और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *