रातु के झखरा टांड़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा

रातु के झखरा टांड़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार हसीब अंसारी गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब्दुल बारीक

रातु : रातु थाना क्षेत्र के झखरा टांड़ इलाके में तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हसीब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हुरहुरी निवासी हसीब अंसारी अपनी बाइक (JH 01 AX 6962) से बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ठाकुरगांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार ओपेरा/पंच कार (OD 33 AN 9789) के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हसीब अंसारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद घायल हसीब अंसारी को झखरा टांड़ स्थित कमलेश मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में उनके दाहिने पैर की हड्डी तीन जगह से टूट गई है। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए रांची के गुलमोहर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग

हादसे के बाद इलाके के लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से फरार कार चालक की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही झखरा टांड़ और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।

लोगों का कहना है कि सड़क पर अनियंत्रित गति से दौड़ते वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। ऐसे में भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *