प्रतापगढ़ में रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, रक्तदाताओं ने बढ़ाया हाथ

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष और शक्ति के संयुक्त शिविर में समाजसेवियों व रक्तदाताओं ने उत्साह से रक्तदान किया और स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश दिया।

प्रतापगढ़ :  लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष और लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर के समाजसेवियों और रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर का उद्घाटन चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज खत्री ने किया। दोनों चिकित्सकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के अध्यक्ष लायन श्याम शंकर शुक्ल ‘श्याम’ ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति की अध्यक्ष लायन लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि निर्धारित स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने वाली पात्र महिलाएं भी रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर सकती हैं।

लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन चेयरपर्सन शिशिर खरे ने सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा लोगों को इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

शिविर में समाजसेवी आलोक शुक्ला, डॉ. पंकज मिश्रा, कोच अंकिता केशरवानी, अश्वनी सिंह, संतोष भगवन, अनीता पांडे, अंजू त्रिपाठी, लक्ष्मी सिंह और राजेश मौर्य समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।

आयोजन को सफल बनाने में आरबी सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. दीपिका केसरवानी, पवन नन्दन भट्ट, विशाल शुक्ला, कुसुम लता गुप्ता, संदीप मिश्रा, आशिक अली, मनोज प्रजापति, शिवम, अर्पित, नितिन श्रीवास्तव, आशीष, खुशबू, रेखा और शमशाद समेत ब्लड बैंक की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.