महुआडांड़ में 26 अगस्त को निकलेगा रबी-उल-अव्वल का जुलूस

महुआडांड़ जामा मस्जिद में बैठक के बाद 26 अगस्त को सुबह 8:30 बजे रबी-उल-अव्वल शरीफ का जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।

मनोज सिंह

महुआडांड़ : रबी-उल-अव्वल शरीफ के मौके पर इस वर्ष भी महुआडांड़ में जुलूस पूरे अकीदत और उत्साह के साथ निकाला जाएगा। इसे लेकर बुधवार को जामा मस्जिद में सदर मोहम्मद रेहान रजा की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी-उल-अव्वल शरीफ के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों और जुलूस की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त, बुधवार को सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही इस वर्ष पहले की तुलना में कार्यक्रम को और बेहतर तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया गया।

जुलूस के दौरान नातख्वानी, सलाम-दरूद शरीफ और विभिन्न स्थानों पर ओलमाओं की ओर से तकरीर का आयोजन किया जाएगा। कमिटी ने मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों से समय पर पहुंचकर जुलूस में शामिल होने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए तैयारियां

आयोजकों ने बताया कि जुलूस और संबंधित कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में आयोजन की व्यवस्था को लेकर भी जरूरी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सदर मजूल अंसारी, नायब सदर सद्दाम आलम उर्फ शेरू, सेक्रेटरी अब्दुल मतीन उर्फ गुड्डू, मोहम्मद सहाबुद्दीन, खजांची सुहेल अख्तर और फिरोज अंसारी, नायब खजांची मोहम्मद अस्लम अहमद, पूर्व सदर इमरान अली, आजाद अहमद, फहीम खान, हय्युम अंसारी, मौलाना सुवेब रजा, खुर्शीद आलम, नुरुल होदा, अब्दुल जब्बार अंसारी, राशिद खान और मंजूर हसन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.