महुआडांड़ में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, रावण दहन स्थल का निरीक्षण

महुआडांड़ में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए एसडीएम, डीएसपी व थाना प्रभारी ने बस स्टैंड और रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए।

मनीष सिंह

महुआडांड़ : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए महुआडांड़ में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीएम सुलेमान मुंडरी, डीएसपी पूजा कुमारी और थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने महुआडांड़ बस स्टैंड परिसर स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा के मद्देनजर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही वहां मौजूद दुकानदारों को परिसर में गंदगी नहीं फैलाने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए परिसर को साफ और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है।

इसके बाद अधिकारियों ने रावण दहन स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन स्थल की मौजूदा स्थिति और वहां की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित लोगों को साफ-सफाई और आयोजन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया, ताकि दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं तथा आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया।

निरीक्षण के दौरान हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कमलेश यादव, मोहन जायसवाल, परवेज आलम, मजहर खान, प्रशांत सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.