विलियम जैकब
गिरिडीह : गावां प्रखंड में रविवार को स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शुभम भानु ने की। गावां स्थित विवाह भवन, काली मंदिर के पास आयोजित इस बैठक में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के युवा शामिल हुए और अपने विचार रखे।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए UGC के नए नियम (UGC Rollback नियम) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह नियम स्वर्ण समाज के हितों के प्रतिकूल है। इस मुद्दे पर सदस्यों ने अपनी चिंताएं सामने रखीं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नए नियम के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक के दौरान स्वर्ण समाज के सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। यह कमेटी गावां प्रखंड की सभी पंचायतों में समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक स्तर पर सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का कार्य करेगी।
इस दौरान मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर स्वर्ण समाज के सदस्यों ने मौन सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बैठक में यूजीसी के नए नियम के विरोध और स्वर्ण समाज की एकजुटता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। युवाओं ने संगठन के विस्तार और समाज से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
बैठक में शुभम भानु, जितेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम पाण्डेय, शिबू सिंह, शुभम सिंह, शिवम भानु, प्यारेलाल पाण्डेय, संतोष पांडे, हंसराज पांडेय, गौतम पाण्डे, सचिन पांडे, रोहित सिंह, ऋषभ सिंह, गौतम सिंग, मंटू सिंग सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




