फतेहपुर में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर के आबूनगर मोहल्ले में सरकारी शिक्षिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर :सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक सरकारी शिक्षिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका आशीर्वाद गेस्ट हाउस संचालक परिवार की बहू और मिंटू श्रीवास्तव की पत्नी थीं। वह सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका का मायका पहले राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज में था, जबकि वर्तमान में उनका परिवार तेलियानी ब्लॉक के समीप स्थित नए आवास में रह रहा था। बताया गया कि वह चार बहनों में से एक थीं और परिवार की तीन बहनें सरकारी शिक्षिका हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में शोक का माहौल फैल गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से जुड़ी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *