चतरा में चांदनी रेस्टोरेंट पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 10 हिरासत में

चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवतियों, चार युवकों और संचालक के बेटे को हिरासत में लिया।

रांची : शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया।

पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद पांच युवतियों और चार युवकों को पुलिस अपने साथ थाना ले गयी। इसके अलावा रेस्टोरेंट के मालिक के बेटे को भी हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया।

छापेमारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। पुलिस अब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

एसडीपीओ ने क्या कहा

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट के मालिक के बेटे को पकड़कर सदर थाना लाया गया है, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

एसडीपीओ ने कहा कि पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस्मफरोशी जैसे धंधे में संलिप्त होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *